
Which Indian State Official Language English: भारत एक बहुभाषी देश है, जहां सैकड़ों भाषाएं और बोलियां प्रचलित हैं. हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा प्राप्त है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा राज्य है, जहां अंग्रेजी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है? यह राज्य है नगालैंड, जहां सरकारी कामकाज से लेकर शिक्षा तक का प्रमुख माध्यम अंग्रेजी है.
अंग्रेजी बनी राजभाषा
नगालैंड ने साल 1967 में अंग्रेजी को अपनी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया. राज्य में मौजूद विविध जनजातियों की भाषाई भिन्नता के कारण, अंग्रेजी को एक समान भाषा के रूप में चुना गया. यह निर्णय प्रशासन और संचार को सुगम बनाने के लिए लिया गया. तब से, नगालैंड ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए अंग्रेजी को अपनाकर प्रगति की है.
शिक्षा में अंग्रेजी का महत्व
नगालैंड में स्कूली और उच्च शिक्षा संस्थानों का प्रमुख माध्यम अंग्रेजी है. अंग्रेजी में शिक्षा प्राप्त करने से यहां के छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में बेहतर अवसर मिलते हैं. राज्य के युवा आज विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसमें अंग्रेजी का बड़ा योगदान है.
जनजातीयों का प्रभाव
नगालैंड लगभग 16 प्रमुख जनजातियों का घर है, जिनकी अपनी अनूठी भाषाएं और बोलियां हैं. इन जनजातियों को एकसाथ जोड़ने और एक समान प्रशासनिक व्यवस्था के लिए अंग्रेजी एक सेतु के रूप में काम करती है. हालांकि, स्थानीय लोग अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, असमिया, बांग्ला और नेपाली जैसी भाषाओं का भी उपयोग करते हैं.
इतिहास
नगालैंड के इतिहास में अंग्रेजों का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यहां का नामकरण अंग्रेजों द्वारा किया गया था. इसके अलावा, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यहां के सैनिकों ने अंग्रेजी का प्रसार किया. जब नगालैंड 1963 में अलग राज्य बना, तो अंग्रेजी को उसकी आधिकारिक भाषा के रूप में बनाए रखा गया. हालांकि नगालैंड में अंग्रेजी राजभाषा है, लेकिन अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय और सिक्किम जैसे राज्यों में भी अंग्रेजी प्रशासनिक कार्यों की प्रमुख भाषा है.