Raja Raghuvanshi Murder inspired by Movie: राजा रघुवंशी मर्डर केस की गुत्थी अब सुलझ चुकी है। पुलिस पूछताछ में सोनम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में राज कुशवाहा समेत तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

अब इस केस से जुड़ी एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि सोनम ने राजा की हत्या के लिए जो साजिश रची थी, वह साल 2002 में आई फिल्म ‘हमराज’ से प्रेरित थी। राजा के भाई ने यह दावा किया है कि सोनम ने शायद यह फिल्म देखकर ही पूरा प्लान तैयार किया।

क्या है ‘हमराज’ फिल्म की कहानी?

अब्बास-मस्तान की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में एक लव ट्रायंगल दिखाया गया था। फिल्म में लड़की एक अमीर लड़के से शादी करती है और बाद में अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश करती है। फिल्म में बॉबी देओल ने पति, अमीषा पटेल ने पत्नी और अक्षय खन्ना ने प्रेमी का किरदार निभाया था।

सोनम ने माना – ‘मैं भी हत्या में शामिल थी’

सोनम ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह हत्या में शामिल थी। उसने साफ कहा, “हां, मैं भी हत्या में शामिल थी।” इस कबूलनामे के बाद लोग सोनम को फांसी देने की मांग कर रहे हैं और राज कुशवाहा को उसका बराबर का साथी मान रहे हैं।

शादी से पहले चल रहा था अफेयर

सोनम की भाभी का कहना है कि सोनम का किसी और से अफेयर था, लेकिन कुछ समय से वह राजा से भी बात करने लगी थी। परिवार को लगा कि अब वह राजा को पसंद करने लगी है, इसलिए किसी ने शादी पर सवाल नहीं उठाए। *हनीमून का प्लान भी साजिश का हिस्सा* ऐसा कहा जा रहा है कि सोनम ने राजा को हनीमून के बहाने मेघालय ले जाने की योजना भी पहले से बना रखी थी। वहां खाई में धक्का देने का प्लान पहले से तय था। अब सबकी नजर अदालत पर है कि वह आरोपियों को क्या सजा देती है। राजा का परिवार न्याय की मांग कर रहा है और बहुत दुखी है।